भाजपा जिला कार्यालय में 26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

बालाघाट, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम लोकतांत्रिक मर्यादा, राष्ट्रवाद और समर्पण भाव के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा उनके पालन के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला टोली का गठन किया गया है। इसमें प्रवीण मेश्राम, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को संयोजक तथा अजय मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष; सिद्धांत पाटिल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा; डिल्लन सिंह ताराम, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा; वंदना बारमाटे, पार्षद और अखिलेश अक्की चौरे, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा को सह-संयोजक एवं सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि नवनियुक्त जिला टोली के संयोजक और सह-संयोजक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, व्यवस्थाओं और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भाजपा जिला मीडिया सह-प्रभारी जितेंद्र चौधरी द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *