HomeCrimeटीचर के साथ कोचिंग क्लास के मालिक ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध

टीचर के साथ कोचिंग क्लास के मालिक ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध

नवी मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर से महिला शिक्षक से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक टीचर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक कोचिंग क्लास के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आरोपी ने उसे अपनी कोचिंग क्लास में नौकरी और 50 प्रतिशत की साझेदारी की पेशकश की थी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी महिला टीचर को अपनी क्लास से जुड़ा काम दिखाने के बहाने रबाले के एक होटल में ले गया और कथित तौर पर उसने टीचर के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और छेड़छाड़ की। आरोपी मुंबई में कोचिंग क्लास चलाता है। जबकि पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments