HomeEntertainmentपंजाब में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए CM भगवंत मान...

पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान दो दिनों के मुंबई दौरे पर पहुंचे हैं। वह मिशन इन्वेस्टमेंट के चलते मुंबई गए हैं। इस दौरान सी.एम. मान ने पंजाब में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अहम ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्में पंजाब से जुड़े विषयों पर बनती हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग पंजाब में होती है।

सी.एम मान ने कहा कि पॉलीवुड एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। वह बॉलीवुड और पॉलीवुड का मिलाप करवाएंगे। इससे स्थानीय कलाकारों को काम मिलेगा और सरकार का भी लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद कर कहा कि मुंबई से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं दुख मंत्री हैं। वह लोगोम के दुख दूर करने के लिए सी.एम. बने हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments