यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बेलारूस के राजदूत से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कृषि तकनीक, फूड प्रोसेसिंग, मैन्युफैक्चरिंग और कौशल विकास में सहयोग व निवेश की संभावनाओं पर चर्चा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा में भारत में बेलारूस के राजदूत मिखाइल कास्को और बेलारूस के प्रमुख व्यावसायिक घरानों के प्रतिनिधियों से संवाद किया।बैठक में उत्तर प्रदेश और बेलारूस के बीच तकनीक आधारित कृषि सहयोग, कृषि मशीनीकरण, खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, इंजीनियरिंग और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।इस दौरान प्रदेश में निवेश के नए अवसर तलाशने के साथ दोनों पक्षों के लिए लाभकारी व्यावसायिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने बेलारूस के प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर बातचीत की।
