वर्षा निवास पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने परिवार के साथ किया गणराय का पर्यावरणपूरक विसर्जन

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी निवास ‘वर्षा’ पर परिवार के साथ गणराय का पर्यावरणपूरक तरीके से विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से बप्पा की भक्ति में डूबा मन विदाई के समय भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि बप्पा का विसर्जन वियोग नहीं, बल्कि नई आशाओं और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की एक नई शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने गणराय से प्रार्थना की कि बप्पा की कृपा और आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे तथा जनता के जीवन की सभी चिंताएं और विघ्न दूर हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *