
मुंबई। प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल ने एलटीटी मुंबई-बनारस और नागपुर-दानापुर के बीच 8 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से बनारस के लिए 4 ट्रेनें और नागपुर से दानापुर के लिए 4 ट्रेनें चलाई जाएंगी। एलटीटी-बनारस कुंभ मेला विशेष ट्रेन संख्या 01031, 5 और 8 फरवरी को रात 12:05 बजे एलटीटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे बनारस पहुंचेगी, जबकि वापसी में 01032, 6 और 9 फरवरी को सुबह 10:00 बजे बनारस से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर और चुनार स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित 2-टियर, 3-टियर, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। नागपुर-दानापुर कुंभ मेला विशेष के तहत ट्रेन संख्या 01201, 5 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे नागपुर से प्रस्थान कर अगले दिन 11:50 बजे दानापुर पहुंचेगी, जबकि 01202, 6 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे दानापुर से रवाना होकर अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह, 01203, 8 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन 1:00 बजे दानापुर पहुंचेगी और 01204, 9 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन 11:40 बजे नागपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घनसौर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा। सभी ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग पीआरएस केंद्रों और www.irctc.co.in पर खुली है, जबकि सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच अनारक्षित होंगे और इनके टिकट यूटीएस के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।




