HomeCrimeठाणे में टैंकर विस्फोट मामले में तीन पर मामला दर्ज

ठाणे में टैंकर विस्फोट मामले में तीन पर मामला दर्ज

ठाणे। ठाणे जिले के शाहद में एक कंपनी में टैंकर में विस्फोट होने के सिलसिले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शाहद में शनिवार सुबह सेंचुरी रेयॉन कारखाना परिसर में टैंकर को भरने से पहले उसका निरीक्षण किया जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उल्हासनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कंपनी प्रबंधन का एक सदस्य, टैंकर का चालक और मालिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments