Sunday, May 19, 2024
Google search engine
HomeCrimeसामाजिक कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति पर...

सामाजिक कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने 35 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी नितिन गावंद रायगढ़ जिले के उरण के अव्रे गांव का रहने वाला है, जबकि पीड़िता नवी मुंबई के वाशी के कोपरी में रहती है। वाशी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा वर्ष 2018 में आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की और उसके बेटे की देखभाल करने का आश्वासन दिया। उसने अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने पीड़िता पर गर्भपात कराने के लिए भी दबाव डाला। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा उसने पीड़िता से 50,000 रुपये की हर्बल दवाएं खरीदीं, लेकिन बदले में केवल 31,500 रुपये का भुगतान किया।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments