Homeउत्तर प्रदेशरेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीमुद्दीनपुर के निकट रेलवे लाइन के किनारे बुधवार को करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी तथा उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ था। पुलिस ने आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बांगरमऊ पुलिस चौकी प्रभारी न्यूटन सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments