HomeCrimeकल्याण में खूनी खेल: ठीक हुई मां को घर छोड़ते ही बेटे...

कल्याण में खूनी खेल: ठीक हुई मां को घर छोड़ते ही बेटे का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी!

इंद्र यादव/ठाणे। ठाणे जिले कल्याण के पास म्हारळ गांव इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक तरफ एक बेटा अपनी बीमार मां को इलाज कराकर सुरक्षित घर वापस लाया था, वहीं कुछ ही घंटों बाद उसी बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल फैल गया है।मृतक युवक की पहचान 36 वर्षीय रवींद्र आहिरे के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि रवींद्र की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद वे उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों के इलाज के बाद जब मां की हालत में सुधार हुआ, तो रवींद्र उन्हें सुरक्षित घर लेकर लौटे। मां को ठीक देखकर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही घंटों की मेहमान साबित होगी।घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। रवींद्र किसी निजी काम से घर से बाहर निकले थे। जैसे ही वे मलखन कंपाउंड इलाके के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और घातक था कि रवींद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खून से लथपथ रवींद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही Titwala Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रवींद्र की किसी से पुरानी रंजिश थी या फिर हत्या के पीछे कोई अन्य कारण है।आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और संभावित चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद म्हारळ गांव और आसपास के क्षेत्रों में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments