Friday, April 19, 2024
Google search engine
HomeBusinessराकांपा ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से परियोजनाओं की...

राकांपा ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से परियोजनाओं की चोरी कर रहा है

महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राज्य में नौकरियों और निवेश की रक्षा करने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को यहां से दूसरे राज्यों में ले जाने की योजना बना रही है। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि उनकी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तरी राज्य में निवेश के लिए बॉलीवुड और महाराष्ट्र के उद्योगों को लुभाने के प्रयास को गंभीरता से लिया है। महेश तापसे ने आरोप लगाया कि गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारी परियोजनाओं की चोरी करने आए हैं।

दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने लखनऊ में होने वाले निवेशक शिखर सम्मेलन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक रोड शो किया और हिंदी फिल्म उद्योग की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात की। राकांपा नेता ने कहा कि इससे पहले, वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजनाओं को गुजरात में भेज दिया गया था। शुरुआत में इन दोनों परियोजनाओं कोमहाराष्ट्र में लाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन गुजरातविधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए इन्हें वहां ले जाया गया।

महेश तापसे ने एक बयान में कहा कि अब ऐसा लगता है कि भाजपा वही खेल खेल रही है और उत्तरी राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या पर नजर रखते हुए महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने उपक्रमों को स्थानांतरित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एकनाथ शिंदे से भाजपा की इस साजिश को विफल करने और महाराष्ट्र के लोगों की नौकरियां और आजीविका बचाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments