Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeMadhya PradeshBhopal: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक...

Bhopal: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तोमर को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त होने पर दी बधाई

Bhopal

भोपाल:(Bhopal) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का आभार जताया है।

विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के व्यापक संगठनात्मक अनुभव एवं कौशल, भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, संगठन तंत्र की शक्ति के आधार पर विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत वोट शेयर को प्राप्त करते हुए 200 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त और जनकल्याणकारी सरकार पुनः बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments