HomeMadhya PradeshBhopal: देश का अनूठा प्रयोग है मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना : शिवराज

Bhopal: देश का अनूठा प्रयोग है मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना : शिवराज

Bhopal

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे- मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, आज से प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू हो रही है। यह योजना युवाओं में नये उत्साह, आशा और विश्वास का संचार करेगी। यह देश का अनूठा प्रयोग है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि इस योजना में युवाओं को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। यह अपने आप में बड़ी पहल है, आशा है कि अधिकतर युवाओं को काम सीखने वाले संस्थान में ही रोजगार मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग, कंपनियां और सर्विस सेक्टर उत्साह के साथ इस योजना से जुड़ रहे हैं। स्किल्ड मेनपॉवर और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में प्रदेश एक बार फिर नया इतिहास रचेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को महत्वाकांक्षी योजना के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments