सैदाबाद का भरत मिलाप मेला: जहाँ मर्यादा और संस्कृति के संगम से गूँजा राम नाम

रामलीला का यह मंच केवल मंच नहीं, सैदाबाद की जीवंत आत्मा है: पूर्व मंत्री डॉ. राकेश धर त्रिपाठी

सैदाबाद वीरों और मनीषियों की भूमि, युवा अपनी प्रतिभा से देश-विदेश में लहराएँ परचम: अजय पांडेय

सतीश तिवारी/प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। प्रयागराज जिले सैदाबाद में श्री आदर्श रामलीला एवं भरत मिलाप कमेटी के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक एवं भव्य भरत मिलाप मेला इस वर्ष आध्यात्मिक उत्साह, वैचारिक ऊर्जामानता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा वेदमंत्रों के बीच प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति से गरिमामयी रहा आयोजन

समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राकेश धर त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष पं. उमाशंकर तिवारी तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व सह-आचार्य/पूर्व सह-अध्यक्ष पं. देवेंद्र मिश्र ‘नगरहा’ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हंडिया एसीपी शेषधर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डीसीएफ चेयरमैन अजय पांडेय और अमित सिंह राणा की विशेष मौजूदगी ने कार्यक्रम के राजनैतिक और सामाजिक महत्व को और बढ़ा दिया।

सैदाबाद की माटी का राजनीतिक और सामाजिक कद अद्वितीय: अजय पांडेय

कार्यक्रम के दौरान डीसीएफ चेयरमैन अजय पांडेय ने अपने ओजस्वी और लटके-झटके से परे सारगर्भित संबोधन से श्रोताओं में एक नई ऊर्जा फूंक दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में सैदाबाद के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास में सैदाबाद का हमेशा से सबसे बड़ा और निर्णायक योगदान रहा है। यह धरा वीरों, विचारकों और समर्थ पुरुषों की भूमि रही है।श्री पांडेय ने क्षेत्र के युवाओं को ललकारते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत और जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्हें संकुचित दायरों से ऊपर उठकर देश और दुनिया के फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना होगा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इसी माटी की डॉ. राकेश धर त्रिपाठी, पं. उमाशंकर तिवारी और पं. देवेंद्र मिश्र ‘नगरहा’ जैसे दिग्गजों ने यह साबित कर दिया है कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर व्यक्ति अपनी वैचारिक क्षमता और पुरुषार्थ से राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्वर्णिम इतिहास लिख सकता है।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष त्रिपुरेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ‘नेता जी’, आशीष तिवारी, सूरज शुक्ला, अंकित मिश्रा, श्लोक मिश्रा, प्रबंधक डॉ. अनुज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सह-कोषाध्यक्ष राजन पाण्डेय, मंत्री सचिन मिश्रा, प्रांशु त्रिपाठी तथा शाश्वत त्रिपाठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रबंध समिति के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *