Monday, February 10, 2025
Google search engine
HomeArchitectureअयोध्या में भगवान श्रीराम के मूर्ति स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर बेलीफ...

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मूर्ति स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर बेलीफ फाउंडेशन निकालेगी शोभायात्रा

मुंबई। अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बेलीफ फाउंडेशन द्वारा एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित रामलीला मैदान, पाइपलाइन से शुरू होकर लक्ष्मीनारायण मंदिर, जे.बी.नगर ईस्ट तक निकाली जाएगी। फाउंडेशन के संस्थापक जय नारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ 22 जनवरी, बुधवार, दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, और बड़ी संख्या में भगवान श्रीराम के भक्त शामिल होंगे। तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की गई थी। इस ऐतिहासिक दिन की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और भक्तों को एकजुट करने के लिए यह शोभायात्रा आयोजित की जा रही है। फाउंडेशन ने सभी रामभक्तों से अपील की है कि वे इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments