HomeCrimeमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई...

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कई बार कर चुका था विदेश यात्रा

एआई इमेज

मुंबई। सहार पुलिस ने रविवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल किए गए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में 36 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाबू बिस्वास उर्फ तापस बिस्वास के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2016 में अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल सीमा से कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था। पुलिस के अनुसार, कोलंबो से मुंबई पहुंचने के बाद जांच के दौरान अधिकारियों को आरोपी के बोलने के लहजे पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसके दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पश्चिम बंगाल में रहने के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2019 में कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालय से भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इसी भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर दो बार मालदीव और एक बार कोलंबो की यात्रा कर चुका था। पुलिस ने आरोपी की पत्नी राखी बिस्वास से भी दस्तावेज मंगवाए। व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए दस्तावेजों में बांग्लादेश के फरीदपुर से संबंधित जमीन के रिकॉर्ड भी शामिल थे। इन दस्तावेजों की जांच के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसकी बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई और जांच के लिए संबंधित इमिग्रेशन अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने भारतीय पहचान दस्तावेज और पासपोर्ट हासिल करने के लिए किन लोगों की मदद ली तथा इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments