महापौर निवास पर पहुंचीं अमृता फडणवीस, गणपति बप्पा की उतारी आरती

मुंबई। श्रीगणेशोत्सव के मंगलमय वातावरण के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मंगलवार शाम मुंबई की महापौर रितु राजेश तावड़े के भायखला स्थित महापौर निवास पर सदिच्छा भेंट की और गणपति बप्पा के दर्शन किए। महापौर निवास पहुंचने पर तावड़े परिवार की ओर से अमृता फडणवीस का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गणपति बप्पा की आरती की और सभी के सुख, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस दौरान अमृता फडणवीस ने शाडू मिट्टी से तैयार गणेश प्रतिमा और पर्यावरणपूरक सजावट की सराहना की। गणेशोत्सव के अवसर पर महापौर निवास में भक्तिमय माहौल रहा। इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े के साथ उनके पति राजेश तावड़े, पुत्र यश, पुत्री मधुरा, परिवार के अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *