Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर अमृता फडणवीस का बयान, कॉर्पोरेट सेक्टर और...

महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर अमृता फडणवीस का बयान, कॉर्पोरेट सेक्टर और ‘फर्जी बाबा’ मामलों पर जताई चिंता

नागपुर। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं को लेकर अमृता फडणवीस ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। नासिक के कथित ‘फर्जी बाबा’ अशोक खरात मामले और कॉर्पोरेट सेक्टर में सामने आई घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेट सेक्टर में भी इस तरह की घटनाएं सामने आना और भी अधिक गंभीर है। Axis Bank में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद ऐसे मामलों को देखा है और उस समय व्हिसलब्लोअर की भूमिका निभाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं में तुरंत शिकायत करना और सामने आना बेहद जरूरी है। अमृता फडणवीस ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना जरूरी है, तभी वास्तविक बदलाव संभव है। वह बीजेपी के ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उनके अनुसार, जिन मामलों में शिकायत की गई, उनमें प्रभावी कार्रवाई भी देखने को मिली। ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर भी उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इससे निपटने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने युवतियों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि सही शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की समझ बहुत आवश्यक है। अमृता फडणवीस ने ‘फर्जी बाबा’ अशोक खरात के मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक व्यक्ति ने अपनी बुद्धि का दुरुपयोग इस तरह के घिनौने कृत्य के लिए किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उसके झांसे में आना भी दुखद है और हर महिला की यह भावना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अंत में कहा कि समाज को ऐसी घटनाओं के खिलाफ जागरूक और सजग रहने की जरूरत है, तभी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments