Homeउत्तर प्रदेशसंघर्ष सेवा समिति कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया अधिवक्ता पूजा रायकवार का...

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया अधिवक्ता पूजा रायकवार का जन्मदिवस

झांसी, उत्तर प्रदेश। संघर्ष सेवा समिति की सक्रिय सदस्य एवं अधिवक्ता पूजा रायकवार का जन्मदिवस समिति कार्यालय में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा केक काटकर जन्मदिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूजा रायकवार झांसी जनपद न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं और संघर्ष सेवा समिति के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। समिति सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समिति कार्यालय का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया। इस अवसर पर बसंत गुप्ता, सरदार वीर सिंह, मीना मसीह, संदीप नामदेव, प्रमेन्द्र सिंह, आनंद सिंह चौहान, सुशांत गुप्ता, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, धर्मेंद्र खटीक, राकेश अहिरवार, दीपक त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments