HomeCrimeठाणे में बूचड़खाने पर छापा, अवैध रूप से तैयार किया गया घी...

ठाणे में बूचड़खाने पर छापा, अवैध रूप से तैयार किया गया घी जब्त किया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थानीय अधिकारियों ने एक बंद बूचड़खाने पर छापा मारा और जानवरों के अंगों से घी तैयार करने वाली एक अवैध विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिवंडी शहर के ईदगाह रोड पर स्थित बूचड़खाने पर मंगलवार को छापा मारा गया। भिवंडी निजामपुर नगर निगम (बीएनएमसी) के आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब करभे ने बताया कि अधिकारियों ने पाया कि बाजार में आपूर्ति के लिए गुप्त तरीके से जानवरों के अंगों से घी तैयार किया रहा था। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से तैयार किये गये घी के दस टिन, छह बड़े बर्तन और घी तैयार की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि बूचड़खाने में मौजूद लोग अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही भाग गये। बीएनएमसी आयुक्त अजय वैद्य को शहर में अवैध रूप से चल रहे विभिन्न बूचड़खानों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments