Wednesday, July 23, 2025
Google search engine
HomeBusinessदो सहायक अभियंता सहित एक महिला 25 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

दो सहायक अभियंता सहित एक महिला 25 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

ठाणे। नवी मुंबई के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) के दस्ते ने रायगढ़ में अलीबाग के लोक निर्माण विभाग के दो सहायक अभियंता सहित एक महिला को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार विभाग के द्वारा गुरुवार दी गई जानकारी के अनुसार रिश्वत लेने वाले दो सहायक अभियंता में रायगढ़ में अलीबाग की पंचायत समिति उरन की 31 वर्षीय श्रीमती रेशमा ओंकार नाइक और सहायक अभियंता 51 वर्षीय सतीस वसंत कांबले जिला परिषद अलीबाग गुरुवार शाम को चार बजकर 55 मिनिट पर शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए की राशि जिला परिषद अलीबाग कार्यालय में स्वीकार कर रहे थे, सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा नाइक को गिरफ्तार किया गया जबकि सहायक अभियंता सतीश कांबले पर रिश्वत लेने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि शिकायतकर्ता के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा ने विकास कार्यों पर सहमत होने के लिए सहायक सहायक अभियंता सतीश कांबले के द्वारा तीस हजार रुपए की राशि मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 8 फरवरी 2024 को नवी मुंबई ब्यूरो के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच आपसी सहमति से दोनो सहायक अभियंता पच्चीस हजार रुपए लेने पर सहमत हो गए थे। इसके बाद 21फरवरी 2024 को सहायक अभियंता श्रीमती रेशमा ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की 25 हजार रुपए की राशि अपने साथी और सहायक अभियंता सतीश कांबले को सोपने के लिए कहा था। इसके बाद नवी मुंबई ब्यूरो ने अलीबाग के जिला परिषद कार्यालय में जब यह 25 हजार की राशि सतीश कांबले को दी जा रही थी उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में अलीबाग पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments