HomeCrimeलातूर में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने ही की आयकर...

लातूर में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने ही की आयकर अधिकारी पिता की बेरहमी से हत्या

मां के इलाज के पैसों को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातूर। लातूर जिले के खोपेगांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 29 वर्षीय बेटे ने ही अपने जन्मदाता पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मां के इलाज के लिए पैसे न देने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में बेटे ने अपने पिता की गर्दन के नीचे चाकू से वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। इस मामले में लातूर ग्रामीण पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक कृष्णकुमार सन्मुखराव लातूर आयकर विभाग में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे वे कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पत्नी ने दवाइयों के लिए पैसों की मांग की, जिस पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी बेटा शंतनू गुस्से में आ गया और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता की गर्दन के नीचे जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कृष्णकुमार सन्मुखराव की मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
घटना से पूरे गांव और जिले में सनसनी फैल गई है। जिस पिता ने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी बेटे के हाथों उनकी निर्मम हत्या होने से लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। मृतक के छोटे बेटे समीर कृष्णकुमार सन्मुखराव (23) की शिकायत पर आरोपी शंतनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
बेरोजगार और पढ़ा-लिखा है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी शंतनू स्नातक (ग्रेजुएट) है, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था। पारिवारिक तनाव और इलाज के खर्च को लेकर चल रहे विवाद के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार ने बताया कि सुबह दवाइयों के पैसों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments