Tuesday, April 14, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraवागले स्टेट में उमड़ा भीम सैनिकों का सैलाब, डॉ. अंबेडकर जयंती पर...

वागले स्टेट में उमड़ा भीम सैनिकों का सैलाब, डॉ. अंबेडकर जयंती पर निकला ऐतिहासिक जुलूस

ठाणे। ठाणे के वागले स्टेट इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में भीम सैनिकों और अनुयायियों ने हिस्सा लिया। ‘सारनाथ बुद्ध विहार’, ‘सम्राट मित्र मंडल’ और ‘पंचशील मित्र मंडल’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे इलाके को नीले रंग के उत्सव में सराबोर कर दिया। जुलूस की शुरुआत ढोल-ताशों और “जय भीम” के गगनभेदी नारों के साथ हुई। नीले झंडे थामे लोगों ने “जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया। आयोजन के माध्यम से अंबेडकरवादी नेता सुनील कांबले और अमोल शिंदे ने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगरसेवक एकनाथ भोईर ने कहा कि बाबासाहेब द्वारा दिया गया संविधान देश के हर नागरिक के लिए सुरक्षा कवच है और उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है। पूर्व नगरसेवक दशरथ यादव ने जनसैलाब को बाबासाहेब के प्रति लोगों की आस्था का प्रतीक बताया, वहीं राजकुमार यादव ने समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। समाजसेवी महेंद्र सोडारी और बबलू दादू भाई शेख ने युवाओं से बाबासाहेब के विचारों को अपनाने और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। जुलूस के दौरान सड़कों पर बाबासाहेब के जीवन और उपलब्धियों से जुड़े विशाल पोस्टर और ‘वर्ल्ड नॉलेज डे’ के होर्डिंग्स लगाए गए थे। कार्यक्रम में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। विशेष रूप से युवाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने नई पीढ़ी में बाबासाहेब के प्रति बढ़ते लगाव को दर्शाया आयोजकों ने बताया कि इस जुलूस का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि बाबासाहेब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं तक पहुँचाना है। पूरे वागले स्टेट क्षेत्र में इस ऐतिहासिक आयोजन की व्यापक चर्चा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments