HomeLifestyleTravelमहाकालेश्वर दर्शन को जा रहे युवकों की कार कन्नड़ घाट में दुर्घटनाग्रस्त,...

महाकालेश्वर दर्शन को जा रहे युवकों की कार कन्नड़ घाट में दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, चार गंभीर घायल

चालीसगांव। महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे सात दोस्तों की कार कन्नड़ घाट में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे कन्नड़ घाट के प्रसिद्ध “वी पॉइंट” के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेवगांव निवासी सात युवक कार (MH 16 DS 6050) से यात्रा कर रहे थे। घाट क्षेत्र की घुमावदार सड़क पर तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे सड़क किनारे बनी सुरक्षा पत्थर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग और चालीसगांव ग्रामीण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल चालीसगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शेवगांव निवासी 27 वर्षीय तुकाराम रामभाऊ अंभोरे, 31 वर्षीय शेखर रमेश दुरपाटे और 30 वर्षीय घनश्याम रामहरि पिसोते को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल योगेश सोनवणे, अक्षय गिरे और ज्ञानेश्वर मोडे को आगे के इलाज के लिए धुले के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तुषार घुगे का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। चालीसगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर पाटिल मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और घाट की घुमावदार सड़क को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दुर्घटना से शेवगांव क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments