दिनेश गंगाप्रसाद सिंह के घर विराजमान श्री गणेश की मनमोहक झलक

मुंबई। खार पूर्व के जवाहर नगर, साईं बाबा रोड स्थित हाउस नंबर 20, लाल कुटीर सोसायटी में दिनेश गंगाप्रसाद सिंह के घर विराजमान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भक्तिभाव और आस्था का केंद्र बनी हुई है। फूलों, दीपों और पारंपरिक साज-सज्जा के बीच विराजमान गणपति बप्पा की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। सिंह परिवार ने श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की है। घर का वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय माहौल से सराबोर है। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *