HomeIndiaKondagaon: कोण्डागांव के शासकीय हाई स्कूल पासंगी को मुख्यमंत्री ने दिया एनीमिया...

Kondagaon: कोण्डागांव के शासकीय हाई स्कूल पासंगी को मुख्यमंत्री ने दिया एनीमिया मुक्ति का प्रमाण पत्र

Kondagaon

कोण्डागांव:(Kondagaon) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान कोण्डागांव जिले के शासकीय हाई स्कूल पासंगी को एनीमिया मुक्त शैक्षणिक संस्थान का प्रमाण पत्र सौंपा।उन्होंने एनीमिया से मुक्त हुई 06 छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के तहत महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों की सराहना की।

एनीमिया मुक्त हुआ पासंगी हाई स्कूल

शासकीय हाई स्कूल पासंगी को आज मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एनीमिया मुक्त होने पर सम्मानित किया। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं को भी शामिल किया गया है। 15 वर्ष सेअधिक उम्र की बालिकाओं में खून की कमी के कारण होने वाली दिक्कतों को देखते हुए ये फैसला लिया गया था।

पासंगी हाई स्कूल में 9 वीं एवं 10 वीं में कुल 48 छात्राएं अध्ययनरत हैं जिसमें से 19 छात्राएं 15 साल से अधिक उम्र की हैं। एनिमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के अंतर्गत जब स्वास्थ्य दल द्वारा जांच की गई तो 03 बच्चे एनिमिक पाए गए थे। जिनका अभियान के तहत व्यवहार परिवर्तन एयर खान पान सुधार के माध्यम से उपचार का कार्य किया गया। जिसे सभी 03 बच्चे अब एनीमिया से मुक्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments