Monday, June 30, 2025
Google search engine
HomeCrimeपालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल के हाथों ५ करोड़ ७५ लाख रुपए का सामान...

पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल के हाथों ५ करोड़ ७५ लाख रुपए का सामान नागरिकों को दिया गया

पुणे। पुलिस हर मामले की जांच गंभीरता और परिश्रम से करती है। इसलिए नागरिकों को पुलिस के साथ होने, उनका सहयोग करने और प्रोत्साहन देने की जरुरत है। यह राय राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किए। पुणे शहर पुलिस मुख्यालय मैदान में पुणे शहर पुलिस विभाग की तरफ से सामान वितरण समारोह का आयोजना किया गया। इस मौके पर ५ करोड़ ७५ लाख के सामान को 58 नागरिकों को वापस किए गए। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, अपर पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, अपर पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार पाटिल, पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल, पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल, पुलिस उपायुक्त अमोल झेंडे, पुलिस उपायुक्त सुहेल शर्मा, पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, पुलिस उपायुक्त विक्रांत देशमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पालकमंत्री पाटिल ने कहा कि, सामान वापस करने का कार्यक्रम अनूठा है। इसके जरिए समान मिलने पर लोगों को संतोष होगा। जनता के बीच पुलिस को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। इससे विश्वास की भावना पैदा होती है। इसके अलावा अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अपराध न हो इसके लिए प्रयास करने के साथ हुए अपराध का पता लगाकर अपराधी को सजा होने पर कानून-सुव्यवस्था का वातावरण बनेगा। अपराध के पीछे एक प्रकार की साइकोलॉजी होती है। अपराध की जांच करते वक्त पुलिस को काफी परिश्रम करना पड़ता है। ऐसे में अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारी अभिनंदन के पात्र है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments