Homeअन्य राज्यMoscow: यूक्रेनी लड़ाके रूस की सीमा तक पहुंचे, रूसी सेना ने गोले...

Moscow: यूक्रेनी लड़ाके रूस की सीमा तक पहुंचे, रूसी सेना ने गोले दागकर खदेड़ा

Moscow

मॉस्को:(Moscow) यूक्रेन के लड़ाके रूस की सीमा तक पहुंचने से पुतिन की चिंता बढ़ गई है। हालांकि रूसी सेना ने तोप से गोले दागकर यूक्रेनी लड़कों को खदड़ने में सफलता पाई। वहीं रूसी सेना ने यूक्रेनी लड़ाकों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का दावा किया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र समूह ने रविवार को पश्चिमी रूस में नोवाया तवोलझांका गांव के पास घुसने की कोशिश की। रूसी सेना ने इन लड़ाकों के काफिले को तोप के गोलों से निशाना बनाया। अभी तक यह पता नहीं चला है कि ये लड़ाके यूक्रेनी सेना से संबंधित थे या फिर वॉलंटियर फोर्स का हिस्सा थे। अभी तक रूस की प्रमुख चिंता उसके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले यूक्रेनी ड्रोन थे।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 4 जून को, पश्चिमी सैन्य जिले की बॉर्डर डिफेंस यूनिट और रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के बॉर्डर गार्ड्स ने बेलगोरोद क्षेत्र में नोवाया तवोलझांका गांव के पास एक नदी पार करने के लिए यूक्रेनी आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाया। इसके बाद रूसी सेना ने दुश्मन पर तोप के गोले बरसाकर तितर-बितर कर दिया। बहुत से लड़ाके तोपखाने की गोलीबारी मारे गए। इस हमले से उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।

इससे पहले दिन में, क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि बेलगोरोद क्षेत्र के पश्चिमी रूसी गांव नोवाया तवोलझांका में रूसी सेना और एक यूक्रेनी सेबोटॉज (तोड़फोड़) समूह के बीच लड़ाई चल रही थी। ग्लैडकोव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहा कि उन्होंने तोड़फोड़ और खुफिया जानकारी जुटाने वाले समूह के रूप में प्रवेश किया। नोवाया तवोलझांका में एक लड़ाई चल रही है। मुझे उम्मीद है कि वे सभी मारे जाएंगे।

ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेनी तोड़फोड़ करने वालों ने घुसपैठ के दौरान पकड़े गए लोगों के लिए एक अदला-बदली की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कैदियों को मार दिया गया है लेकिन यूक्रेन के खाराकीव क्षेत्र की सीमा से सटे रूसी शहर शेबेकिनो में एक जांच पोस्ट पर वार्ता के लिए सहमत हुए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने बेलगोरोद क्षेत्र में शेबेकिनो के पास तीन यूक्रेनी सीमा पार हमलों को नाकाम कर दिया था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हमलों में शेबेकिनो में एक छात्रावास में आग लग गई और एक प्रशासनिक भवन क्षतिग्रस्त हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments