HomeमुंबईMumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर बौद्ध भिक्षु बनकर रोम जा रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर बौद्ध भिक्षु बनकर रोम जा रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर बौद्ध भिक्षु बनकर रोम जाने की कोशिश कर रहे 32 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक बिपोन अनिल बरुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहार पुलिस स्टेशन की टीम बांग्लादेश के बंदरबन के मूल निवासी इस व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है।

सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बिपोन अनिल बरुआ के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से बरुआ को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के बाद पता चला है कि बरुआ के खिलाफ विदेशी पंजीकरण कार्यालय ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। छानबीन में यह भी पता चला है कि बरुआ 2015 में बौद्ध धर्म के नाम पर प्रचार करने के लिए हरिदासपुर सीमा के रास्ते बांग्लादेश से भारत आया था । 2016 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने के दौरान बरुआ ने फर्जी कागजात की मदद से भारतीय पासपोर्ट हासिल किया।

छानबीन में यह भी पता चला है कि बरुआ मलेशिया, थाईलैंड, लाओस, म्यांमार, वियतनाम और यूनाइटेड किंगडम जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर चुका है। बरुआ के पास से फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इस मामले की गहन छानबीन सहार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments