HomeMaharashtraउन्नाव में बाबू कल्याण सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा...

उन्नाव में बाबू कल्याण सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण बाबू कल्याण सिंह की पंचम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय उन्नाव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र, समाज और संगठन के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर संगठन को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगभग आधा दर्जन बसों से रवाना हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधान दिनेश लोधी, श्रीराम लोधी, रामशंकर लोधी, दीनदयाल लोधी, नत्थू निषाद, सर्वेश लोधी, सुभाष लोधी, राजेश राजपूत, सुखबीर लोधी, करुणाकांत लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments