HomeHealth & Fitnessथैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए आगे आया एसआरए, रक्तदान शिविर संपन्न

थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए आगे आया एसआरए, रक्तदान शिविर संपन्न

मुंबई। थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो और उनके उपचार में आवश्यक सहयोग मिल सके, इस उद्देश्य से झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए), बृहन्मुंबई कार्यालय में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण, बृहन्मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर के मार्गदर्शन में, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली के सहयोग तथा ‘रुग्ण मित्र’ की पहल पर यूनिक ब्लड मोटिवेटर और सायन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। थैलेसीमिया मरीजों के लिए नियमित रक्त आपूर्ति के महत्व को देखते हुए रक्तदाताओं ने इस सामाजिक अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एसआरए के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अन्य रक्तदाताओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments