Home Maharashtra सेंट थेरेसा हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सेंट थेरेसा हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

मुंबई। बांद्रा (पश्चिम) स्थित सेंट थेरेसा हाई स्कूल में 80 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व बीएमसी आयुक्त एवं पूर्व उप-लोकायुक्त सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जॉनी जोसेफ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर शिनॉय मैथ्यू (Fr. Shinoy Mathew) ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जॉनी जोसेफ ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से देश के जिम्मेदार नागरिक बनने, ईमानदारी, अनुशासन और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों में प्रज्ञा (Pradnya), आरती (Arti), वेलेंसिया (Valencia), रोमेल (Romal), सेलिना (Celina), ऑस्टिना (Austina), विलिना (Vilina), उज्वला (Ujwala), साहिल (Saheel), विशाल (Vishal), सदाशिव (Sadashiv), शेरॉन (Sharon), मोनिल्टा (Monilta), तबीथा (Tabitha) और राजेश्वरी (Rajeshwari) सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here