HomeBollywood‘मिस शी इंडिया 2027’ का मेगा आयोजन शुरू, 23 शहरों से 15...

‘मिस शी इंडिया 2027’ का मेगा आयोजन शुरू, 23 शहरों से 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के जुटने की उम्मीद

मुंबई। देश में फैशन, मनोरंजन और क्रिएटिव टैलेंट को नया मंच देने की दिशा में हैदराबाद की मीडिया कंपनी ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने ‘मिस शी इंडिया 2027’ के मेगा आयोजन की शुरुआत की है। करीब छह महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 23 शहरों से 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित कार्यक्रम के साथ ‘ग्रेडिएंट एशियन फैशन टूर’ के 25वें सीजन की भी शुरुआत हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और फैशन स्टाइल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले फरवरी में हैदराबाद में प्रस्तावित है, जहां विजेता का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विमल माथुर ने कहा कि ‘मिस शी इंडिया 2027’ केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता या रैंप शो नहीं, बल्कि भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और महिला प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की पहल है। उन्होंने कहा कि 23 शहरों और हजारों प्रतिभागियों के माध्यम से देश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। चयनित प्रतिभाओं को भविष्य में मिलान सहित अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों पर भी अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को केवल खिताब जीतने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें आगे के करियर के लिए मेंटोरशिप और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर भी दिया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं के लिए बॉलीवुड, ओटीटी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंडोर्समेंट तथा विदेशी फैशन शो में काम करने के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। आयोजन में बॉलीवुड और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है। ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिला प्रतिभाओं और उद्यमिता को मजबूत मंच प्रदान करना तथा देश की क्रिएटिव प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। कंपनी प्रोडक्शन, एंटरटेनमेंट, विज्ञापन, ब्रांडिंग, पीआर और फिल्म कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय है। इसके अलावा फिल्मों और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स के लिए वीएफएक्स, डबिंग और एडिटिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, उसने क्रिएटिव और ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा भी की है। ‘मिस शी इंडिया 2027’ को इसी व्यापक पहल का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर की युवा महिला प्रतिभाओं को पहचान, प्रशिक्षण और मनोरंजन एवं फैशन उद्योग में नए अवसर उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments