Homeउत्तर प्रदेशहरियाली तीज पर वामा सारथी ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, पुलिस परिवार...

हरियाली तीज पर वामा सारथी ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी, उत्तर प्रदेश। हरियाली तीज के पावन अवसर पर वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झांसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी की स्थानीय अध्यक्षा निवि मूर्ति, पत्नी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और महिला आरक्षियों के लिए मेहंदी, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईजी झांसी की माताजी, निवि मूर्ति, श्रीमती पम्मी पत्नी श्री अरविंद कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), लक्ष्मी यादव पत्नी मुख्य वन संरक्षक, निर्मला पत्नी मुख्य वन संरक्षक, देवशुक्ला पत्नी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), पल्लवी मिश्रा पत्नी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अम्मी अपर नगर आयुक्त, सृष्टि शुक्ला पत्नी पीयूष कुमार (क्षेत्राधिकारी गरौठा), श्रीमती राधिका पांडेय पत्नी अनिल कुमार पांडेय (क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान), श्रीमती साधना सिंह पत्नी रत्नेश्वर सिंह (क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर), श्रीमती नीलू शर्मा पत्नी सुनील कुमार शर्मा (क्षेत्राधिकारी मोंठ) तथा सुश्री प्रिया सिंह (क्षेत्राधिकारी सदर) सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला आरक्षियों और पुलिस लाइन परिसर स्थित कॉलोनी में रहने वाली पुलिस परिवार की महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवार की महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही आपसी मेल-जोल, उत्साह, उमंग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments