HomeArchitectureEducationस्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. वेंकट गिते की नियुक्ति

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डॉ. वेंकट गिते की नियुक्ति

मुंबई। नासिक के शासकीय मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (डीन) डॉ.वेंकट शाहूबाई अर्जुनराव गिते को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MUHS), नासिक का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने (29 जुलाई) को डॉ.वेंकट गिते की कुलपति पद पर नियुक्ति की घोषणा की। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है। लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.माधुरी कानिटकर का कुलपति के रूप में कार्यकाल 14 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके पश्चात यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव सोनवणे को महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। डॉ.गिते ने वर्ष 2001 में एम.एस.(शल्य चिकित्सा) तथा वर्ष 2010 में डीएनबी (यूरोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, छत्रपति संभाजीनगर में यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे शासकीय मेडिकल कॉलेज, नासिक के अधिष्ठाता (डीन) के रूप में कार्यरत हैं। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में कैडेवर किडनी प्रत्यारोपण (Cadaver Renal Transplant) कार्यक्रम की शुरुआत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा वे महाराष्ट्र शासन के स्वास्थ्य विभाग के अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के सलाहकार सदस्य भी हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी डॉ. गिते का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके नाम पर 53 शोध-पत्र तथा 6 पुस्तकें प्रकाशित हैं। महाराष्ट्र आरोग्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की अनुशंसा करने हेतु राज्यपाल ने डॉ. सी. ई. ईपन, प्रोफेसर, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर की अध्यक्षता में एक खोज समिति (सर्च कमेटी) का गठन किया था। समिति में चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि विभाग के सचिव धीरज कुमार तथा आईसीएमआर–राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ.अनुपकुमार आर.अन्वीकर सदस्य थे। समिति द्वारा अनुशंसित सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत साक्षात्कार लेने के बाद राज्यपाल एवं कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा ने डॉ. वेंकट गिते के नाम की कुलपति पद पर नियुक्ति की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments