
लगभग 80 प्रतिभागियों ने दिखाया प्रतिभा का दम, हरमन सलूजा ने किड्स वर्ग में बिखेरा जलवा
सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित “मिस, मिसेज, मिस्टर एवं किड्स टैलेंट प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन राउंड और प्रतिभागियों के आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन के बीच हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आकांक्षा शर्मा ने प्रतिष्ठित “मिसेज छत्तीसगढ़” का खिताब अपने नाम किया। डॉ. प्रभा तिवारी प्रथम रनर-अप तथा बबीता गांगने द्वितीय रनर-अप रहीं। पारुल पाठक को फोटोजेनिक फेस और शिल्पी तिवारी को छत्तीसगढ़ क्वीन के विशेष सम्मान से नवाजा गया।
मिस छत्तीसगढ़ का ताज लारिया गुप्ता के सिर सजा। अपर्णा आदित्य प्रथम रनर-अप और दिशा चतुर्वेदी द्वितीय रनर-अप घोषित हुईं। वहीं दिव्यांशी तिवारी को क्यूट फेस तथा श्रेया धामेजा को ब्यूटीफुल क्वीन का विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में यश देवांगन विजेता बने। उदयबीर सिंह ढिल्लों प्रथम रनर-अप तथा आयुष यादव द्वितीय रनर-अप रहे। किड्स टैलेंट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ सिंह ने प्रिंस का खिताब जीता, जबकि हरमन सलूजा विजेता और मानसी ध्रुव द्वितीय रनर-अप रहीं। ज्यूरी प्रतिभा सम्मान के तहत भूमिका साहू, स्नेहा श्रीवास और मयांक जैसवानी को सम्मानित किया गया। फाइनल राउंड के टॉप-10 प्रतिभागियों में खुशी सिंह कुशवाहा, तान्या राठौर, गीत सिंह, भूमिका सूर्यवंशी, सत्य मामा कोरम और रश्मि श्रीवास ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राहुल अग्रवाल, रश्मि लता मिश्रा एवं राघवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में किरण सिंह, कंचन आहूजा, अखिलेश खंडेलवाल, साधेलाल पटेल, पूनम सिंह, सुनील यादव, चंद्रशेखर पांडेय, शंकर आहूजा एवं प्रशंसा शुक्ला शामिल रहे।
आयोजन की सफलता में डॉ. शीला शर्मा, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश पटेल, कौशल महानंद, शानवी शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, मंजूषा सिंह, मधु शर्मा और प्रणिता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों के आकर्षक मंचीय लुक को निखारने में आयुष यादव, उमरा शाहीन, ऋतु टोप्पो, महिमा डांडे, आंचल जायसवाल, प्रीति श्याम, निशा कश्यप एवं रिमझिम यादव (मेकअप आर्टिस्ट) का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को शंकर आहूजा मोबाइल, Tiny Tots, Srishti Hospital, ADC Dance Classes एवं श्री राम कंस्ट्रक्शन का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों ने एवरग्रीन लेडी पत्रिका की इस पहल की सराहना की।

