HomeReligion6वीं श्रीमद् जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, 16 जुलाई को निकलेगी...

6वीं श्रीमद् जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। राजधानी क्षेत्र शुक्लागंज स्थित डीएसएम पब्लिक स्कूल में रविवार शाम श्रीमद् जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली 26वीं श्रीमद् जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने की, जबकि संचालन महामंत्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने किया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, विभिन्न समितियों के गठन, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों तथा यात्रा के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। समिति अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष की रथ यात्रा मां बालेश्वरी स्मृति भवन (गिरधर ज्वेलर्स), नेहरू नगर से प्रारंभ होकर अंबिका मार्ग, अंबिका प्रसाद स्कूल, राजधानी बाग, गंगाघाट मुख्य मार्ग, पोनी रोड, लकी गारमेंट, मिश्रा कॉलोनी होते हुए पुनः राजधानी मार्ग स्थित कमल ज्वेलर्स पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य झांकियों के साथ सात सुसज्जित बग्गियां, एक ट्रॉला तथा दो से तीन साउंड ट्रॉलियां शामिल होंगी। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन, जयघोष और भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। बैठक में यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत मंचों, स्वयंसेवकों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष की रथ यात्रा को अनुशासित, सुरक्षित और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में महामंत्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री, आशुतोष शुक्ला, प्रदीप शुक्ला (कोषाध्यक्ष), कमल वर्मा (युवा मंडल अध्यक्ष), दिलीप शुक्ला, के.पी. सिंह, कृष्णा मिश्रा, आकाश बाजपेयी, आशीष झा, राजू मिश्रा, नीरज कुमार, विशाल मिश्रा, शिवम मिश्रा, नितिन दीक्षित, हरिशंकर तिवारी, श्रीकांत पांडेय, विजय सिंह राणा, राम प्रकाश शुक्ला, संग्राम सिंह, श्री प्रकाश मिश्रा, अमित पांडेय, शिवशरण अग्निहोत्री, जगदीश चौधरी, विश्वनाथ दुबे सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments