HomeArchitectureBreakingसंभावित बाढ़ और भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की अपील: जनता सतर्क...

संभावित बाढ़ और भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की अपील: जनता सतर्क रहे, अफवाहों से बचे, राज्यभर में 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय

आपात स्थिति में राज्य हेल्पलाइन 1070 और जिला हेल्पलाइन 1077 पर करें संपर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में संभावित बाढ़ और लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य की जनता से पूरी तरह सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार की पूरी मशीनरी पूरी तरह तैयार है और चौबीसों घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और केवल सरकारी एवं अधिकृत स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी संकट की स्थिति में जारी किए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर प्रशासन से सहायता प्राप्त करें। राज्य स्तरीय मुख्य नियंत्रण कक्ष के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1070 शुरू की गई है। इसके अलावा नागरिक मोबाइल नंबर 9321587143 तथा दूरभाष नंबर 022-22027990 और 022-22794229 पर भी सीधे संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में भी स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 1077 रखा गया है, जहां किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आवश्यक एहतियाती कदम तत्काल उठाए जाएं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक घबराएं नहीं, बल्कि जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर प्रशासन की सहायता लें। राज्य सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments