
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एच-पश्चिम सर्वेलेंस विभाग में कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी, उत्कृष्ट कर्मचारी, म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के सक्रिय पदाधिकारी तथा तक्रार निवारण समिति के संघटक मधुकर घुमे 35 वर्षों की सराहनीय सेवा देने के पश्चात इस माह सेवा निवृत्त हो गए।उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न वार्डों के कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी, सहयोगी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मधुकर घुमे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कर्मनिष्ठा और व्यवहार कुशलता की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में एच-पश्चिम विभाग के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी सहित कवि, पत्रकार एवं तक्रार निवारण समिति के सेक्रेटरी विनय शर्मा ‘दीप’, तक्रार निवारण समिति के अध्यक्ष भालचंद्र वाणी, संघटक प्रवीण कदम, दिनेश छौकर, तेजस नांदिवडेकर, तुषार लाड, किरण भेरे, अभय हुकेरी, सन्नी सकपाल, गिरीश गुंजीकर, रितेश कांबले, सुमेध कांबले तथा रहमान गीरकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मधुकर घुमे ने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल में ईमानदारी, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ कार्य करते हुए कर्मचारियों और नागरिकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।




