Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र में अणु ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, ₹6.5 लाख करोड़ के...

महाराष्ट्र में अणु ऊर्जा क्षेत्र को बड़ी मजबूती, ₹6.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए चार कंपनियों से एमओयू

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ऊर्जा समृद्ध राष्ट्र बनाकर देश में शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए महाराष्ट्र पूरी क्षमता से प्रयास कर रहा है। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में राज्य में आने वाला निवेश निश्चित रूप से देश को ऊर्जा समृद्ध राष्ट्र बनाने में मजबूती प्रदान करेगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य में अणु ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में अणु ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ चार कंपनियों के सामंजस्य करार (एमओयू) किए गए। इनमें एनटीपीसी लिमिटेड, अदानी पॉवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा ललितपुर पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड शामिल हैं। बैठक में पारंपरिक ऊर्जा मंत्री अतुल सावे, ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, एनटीपीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक ए. पी. सामल, अदाणी पावर कंपनी के बिजनेस हेड विवेक शर्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के न्यूक्लियर एनर्जी बिजनेस के अध्यक्ष रंजय शरण आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में बड़े अवसर उपलब्ध हैं। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अणु ऊर्जा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में होने वाले निवेश से राज्य ऊर्जा उत्पादन में और अधिक तेजी से प्रगति करेगा। यह निवेश केवल ऊर्जा उत्पादन के लिए ही लाभकारी नहीं होगा, बल्कि इससे रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में महाराष्ट्र हमेशा देश में अग्रणी रहेगा। उन्होंने संबंधित कंपनियों से सामंजस्य करारों को प्रत्यक्ष अमल में लाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने तथा परियोजनाओं के स्थलों का सर्वेक्षण करने को कहा। इस कार्य में राज्य सरकार के संबंधित विभाग कंपनियों को पूरा सहयोग देंगे, ऐसा भी मुख्यमंत्री ने कहा। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला तथा कंपनियों के संबंधित अधिकारियों के बीच करारों का आदान-प्रदान किया गया। करारों से होने वाला अणु ऊर्जा और रोजगार सृजन अदानी पॉवर लिमिटेड कंपनी राज्य में 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 6 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 12 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है। रिलायन्स इंडस्ट्रीज 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 7,200 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन तथा एक लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध होंगे। एनटीपीसी लिमिटेड 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 7,200 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन अपेक्षित है। इसमें 5 हजार रोजगार सृजित होंगे। ललितपुर पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड राज्य में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 5 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन तथा 3 हजार रोजगार सृजित होंगे। इस प्रकार राज्य में कुल 6 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 25 हजार 400 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन तथा लगभग 1 लाख 23 हजार 500 रोजगार सृजित होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments