Saturday, May 2, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहाराष्ट्र दिन पर शहीदों को नमन, राज्य बना देश का ‘ग्रोथ इंजन’

महाराष्ट्र दिन पर शहीदों को नमन, राज्य बना देश का ‘ग्रोथ इंजन’

मुंबई। महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हुतात्मा चौक स्थित हुतात्मा स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हुतात्माओं के बलिदान से बना महाराष्ट्र आज देश के विकास का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर 30वें स्थान पर पहुँच चुकी है, जो राज्य की मजबूत औद्योगिक और आर्थिक प्रगति का संकेत है। उन्होंने ‘दिल्लीचेही तख्त राखितो महाराष्ट्र माझा’ इस प्रसिद्ध महाराष्ट्र गीत की पंक्ति का उल्लेख करते हुए राज्य की ऐतिहासिक और राष्ट्रीय भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई की मेयर रितु तावड़े, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते, बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिडे, मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती तथा अजीत आँचल गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस दिन को गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बताते हुए सभी नागरिकों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कामगारों के योगदान को किया सलाम
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कामगारों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी शेषनाग के सिर पर नहीं, बल्कि कामगार के हाथों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश की प्रगति में कामगारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके परिश्रम से ही समृद्धि की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments