Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeCrimeविरार में दोहरा हत्याकांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका और उसकी...

विरार में दोहरा हत्याकांड: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर प्रेमिका और उसकी माँ की हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

पालघर। पालघर जिले के विरार में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। विरार पश्चिम स्थित न्यू विवा कॉलेज के पास ‘पूनम आकांक्षा’ बिल्डिंग में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज़ होकर अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी माँ की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय नैन्सी मिश्रा और उनकी 45 वर्षीय माँ सरिता मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम शिवम उपाध्याय बताया गया है। यह वारदात 29 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिवम और नैन्सी पिछले करीब दो वर्षों से रिश्ते में थे। मंगलवार रात आरोपी अपने परिवार के साथ नैन्सी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचा था, लेकिन नैन्सी और उनकी माँ ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से आक्रोशित होकर शिवम ने बुधवार को दोबारा घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार से माँ-बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर ब्लेड से खुद को घायल कर आत्महत्या का प्रयास किया। फ्लैट से चीख-पुकार की आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने तीनों को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी शिवम उपाध्याय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। बोलिंज पुलिस स्टेशन में इस मामले में दोहरे हत्याकांड का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें आरोपी की मानसिक स्थिति, रिश्ते की पृष्ठभूमि और हमले की सटीक वजहों की भी पड़ताल की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और गुस्से के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments