Friday, April 24, 2026
Google search engine
HomeEntertainmentगोवा की वादियों में रोमांस: सिमरन बग्गा का ‘Saa-E-Yaa’ जल्द होगा रिलीज़

गोवा की वादियों में रोमांस: सिमरन बग्गा का ‘Saa-E-Yaa’ जल्द होगा रिलीज़

मुंबई। सोशल मीडिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत आंखों को सुकून देने के साथ-साथ दिल को छूने का दावा करता है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि सिमरन इसमें सिर्फ लीड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भूमिका में भी नजर आएंगी। गाने में उनके साथ अर्पितोष अशोक दिखाई देंगे, जबकि संगीत की जिम्मेदारी अमित मुथरेजा, परिवेश सिंह और सागर लाहौरी की टीम ने संभाली है। गाने की कहानी पहले प्यार, जुदाई और भावनाओं के उस द्वंद्व को दर्शाती है, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों का सच्चा आईना पेश करती है। सिमरन कहती हैं- आज के दौर में रोज़ कई गाने आते हैं, लेकिन हमने ऐसी धुन चुनी है जो लोगों के दिलों में बस जाए। पूरी टीम ने इसे बेहद शिद्दत से बनाया है और फाइनल आउटपुट देखकर मैं संतुष्ट हूं।
वह आगे जोड़ती हैं, समंदर की लहरें सुकून देती हैं, इसलिए गोवा की लोकेशन इस गाने की भावना से पूरी तरह मेल खाती है।अपने विज़न, जुनून और मल्टी-टैलेंटेड अप्रोच के साथ सिमरन बग्गा का ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा में आ चुका है और दर्शकों को एक यादगार म्यूज़िकल अनुभव देने का वादा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments