Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeनालासोपारा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आचोले पुलिस ने दो शातिरों...

नालासोपारा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, आचोले पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा, 3 वाहन बरामद

इंद्र यादव/मुंबई। पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में आचोले पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹95,000 आंकी गई है। मामले की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हुई, जब वसई पूर्व के एवरशाइन इलाके से राजुलाल जमगुराम तेली की होंडा एक्टिवा चोरी हो गई थी। आचोले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। 19 अप्रैल को पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर मधुबन इलाके में छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जतीन आनंद शर्मा (27) और हितेश संजय धिवर (22) के रूप में हुई है, जो वसई पूर्व के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर 3 चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं, जिससे तीन अलग-अलग मामलों का एक साथ खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी और सहायक पुलिस आयुक्त उमेश माने-पाटील के मार्गदर्शन में की गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुजितकुमार पवार और उनकी टीम की सतर्कता से इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और हैंडल लॉक के साथ अतिरिक्त सुरक्षा लॉक का उपयोग अवश्य करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments