HomeMaharashtraकोल्हापुर फिश मार्केट को मिलेगी रफ्तार: मंत्री नितेश राणे के निर्देश

कोल्हापुर फिश मार्केट को मिलेगी रफ्तार: मंत्री नितेश राणे के निर्देश

मुंबई। मंत्री नितेश राणे ने कोल्हापुर शहर के राजोपाध्येनगर में प्रस्तावित फिश मार्केट परियोजना को आवश्यक सहायता और निधि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फिश मार्केट भवन के निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है। सोमवार को मंत्रालय में उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक अमल महाडिक, आयुक्त प्रेरणा देशभ्रतार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि कोल्हापुर में बनने वाला यह फिश मार्केट आधुनिक और उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। इसके लिए जिला नियोजन से भी आवश्यक धन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मत्स्य व्यवसाय विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी इस परियोजना को दिलाया जाएगा। प्रस्तावित फिश मार्केट में स्वच्छता, कोल्ड स्टोरेज, पीने का पानी, सीवरेज (सांडपानी) प्रबंधन और ग्राहकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना से स्थानीय मछली विक्रेताओं को संगठित बाजार मिलेगा और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। बैठक के बाद गिरगांव चौपाटी पर मछली पकड़ने वाले कोली समुदाय की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। मंत्री नितेश राणे ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकालकर स्थायी व्यवस्था की जाएगी और पारंपरिक मछुआरों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments