Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraखार पूर्व के वैष्णव गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी...

खार पूर्व के वैष्णव गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी का आरोप, नागरिकों में आक्रोश

मुंबई। मुंबई के खार पूर्व के आस-पास के इलाके में भारत गैस का सिलेंडर वितरण करने वाली वैष्णव गैस एजेंसी के खिलाफ पूर्व नगरसेवक चंद्रशेखर वासुदेव वायंगणकर के नेतृत्व में शनिवार को गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अव्यवस्था के विरोध में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के नाम तथा एजेंसी की संचालिका जयश्री कावळे को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व नगरसेवक चंद्रशेखर वासुदेव वायंगणकर के पास आ रही शिकायतों के अनुसार, पंजीकृत ग्राहकों द्वारा समय पर बुकिंग करने और ओटीपी प्राप्त होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई मामलों में सिलेंडर बुकिंग के बाद उसे “कैंसल” दिखाया जाता है, लेकिन उसकी डिलीवरी किसे दी गई, इसका स्पष्ट जवाब एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा। इससे कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कुछ मामलों में सिलेंडर ऊंचे दामों पर बाहर बेचे जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं। इस समस्या के समाधान के लिए चंद्रशेखर वासुदेव वायंगणकर द्वारा शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे गैस एजेंसी कार्यालय का दौरा किया गया। साथ ही संबंधित विभाग से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर का वितरण नियमानुसार नहीं किया गया, तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर वसंत गावड़े, एकनाथ गावड़े, बाळा कतवनकर, गोरख मोरे, सतीश गावड़े, मारुती शिंदे, रविंद्र दलवी, सुरेंद्र गाडेकर, अण्णा घाडीगावकर, किशोर पारडे, मझहर देशमुख, विनोद गायकवाड़, चंद्रकांत धुरी, पार्सेकर और बालाजी किनगे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चंद्रशेखर वायंगणकर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments