
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (महाटीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह जानकारी परिषद के आयुक्त महेश चोथे ने दी।
इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से 16 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई थी। हालांकि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन की समय सीमा बढ़ाने की मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा और अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अतिरिक्त समय दिया गया है। परीक्षा का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को किया जाएगा।

