Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraठाणे में भीषण सड़क हादसा: मिक्सर ट्रक और इको कार की टक्कर...

ठाणे में भीषण सड़क हादसा: मिक्सर ट्रक और इको कार की टक्कर में 11 की मौत, एक गंभीर

ठाणे/कल्याण। कल्याण-मुरबाड मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रायते पुल के पास उल्हास नदी पर बने पुल पर सुबह करीब 11:30 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 यात्रियों को लेकर मुरबाड की ओर जा रही इको पैसेंजर कार की आमने-सामने टक्कर एक मिक्सर ट्रक (सीमेंट मिक्सर) से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और अधिकांश यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क चौड़ीकरण और कंक्रीटीकरण का काम चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। हादसे के बाद पुलिस और यातायात विभाग ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया। अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि नई चौड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसों में इजाफा हो रहा है, जिस पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments