
मुंबई। शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे और देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया।




