Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessकांशीराम जयंती पर उन्नाव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कांशीराम जयंती पर उन्नाव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कांशीराम की जयंती के अवसर पर नगर के काशीराम मोहल्ले में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें करीब एक सैकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर के आयोजन में मनोज कुमार, राधा सिंह, पंकज, अशोक कुमार, सबीना, कमला और नाजिम सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. कुशवाहा तथा अखंड प्रताप सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह और कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी का भी रक्तचाप जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। कॉलोनी के लगभग सौ लोगों ने शिविर में अपनी स्वास्थ्य समस्याएं डॉक्टरों को बताईं, जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क दवाइयां भी प्रदान कीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी पूरे जनपद में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी, कार्यालय सचिव महेश प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सहायता की और भरोसा दिलाया कि दवाइयों के अलावा भी किसी प्रकार की जरूरत होने पर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments